सपा नेता का 20 साल छोटी लडकी से था अफेयर, पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, तो बोली ये मेरे भी पति

सुल्तानपुर। हमेशा चर्चा में रहने वाले सुल्तानपुर से सपा के पूर्व विधायक अनूप सण्डा एक बार फिर प्रेम प्रसंग को लेकर सुर्खियों में आ गए है। अपहरण की झूठी सूचना पर पहुंची पुलिस पूर्व विधायक व उनकी प्रेमिका को कोतवाली ले आई और रात भर कोतवाली में रखा। मामला हाईप्रोफाइल था इसलिए पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, विधायक की प्रेमिका ने मीडिया के सामने आकर विधायक और उनकी पहली पत्नी के बारे में कई राज खोले।

SP leader Anup Sunda Love Story in sultanpur

पूर्व सपा विधायक अनूप सण्डा जिले के सभी विधायकों से चर्चा में आगे रहते हैं। यह चर्चा किसी और बात को लेकर नहीं बल्कि उनके प्रेम प्रसंगों के कारण रही है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अनूप संडा समरीन नामक महिला के प्रेमजाल में फंसे बताये जाते हैं। जिसको लेकर कई बार घर से लेकर कोतवाली तक हाई वोल्टेज ड्रामा हो चुका है। समरीन अपने आपकों पूर्व विधायक की दूसरी पत्नी बताती है। चाय की दुकानों से लेकर हर घर तक अनूप सण्डा की पहचान रसिया विधायक के रूप में बन गई है। रासलीला रचाने वाले विधायक अनूप सण्डा चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने भी जाया करते थे।

पूर्व विधायक अनूप सण्डा बीते शुक्रवार को देर रात अपनी पत्नी अमिता सेठ को यह बताकर घर से निकले थे कि वह जरूरी काम से लखनऊ जा रहे हैं और महिला के अनुसार, 2 दिन और 3 रात उसके घर पर सुल्तानपुर में ही ठहरे थे। तीन दिन बीतने पर शक होने पर अमिता सेठ देररात समरीन के निजी आवास पर पहुंच गई। वहीं से उन्होंने 100 नम्बर डायल कर दिया। पुलिस विधायक अनूप सण्डा और समरीन को घर से निकालकर कोतवाली ले आई, जहां पर रात भर हाईबोल्टेज ड्रामा चलता रहा, रात के अंधेरे में ही पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया।

कोतवाली में मामला गुपचुप तरीके से रफा दफा होने के बाद माशूका समरीन ने एक प्रेस कान्फ्रेन्स कर विधायक अनूप सण्डा और उनकी पहली पत्नी अमिता सेठ पर गम्भीर आरोप लगाए है। बतौर समरीन, विधायक के रिलेशन उनसे कई साल पुराने हैं। विधायक उनसे उम्र में 20 साल बड़े हैं। दोनों में बहुत लगाव है। अमिता सेठ ने जब पुलिस बुलाई थी तो विधायक उनके घर पर ही थे। चर्चा है कि कोतवाली में विधायक ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया इस बिना पर विधायक छूटे। समरीन ने यह भी बताया कि राजनीति के क्षेत्र में भी,जो पहचान विधायक की है, वह उनकी वजह से है। कोतवाली की घटना होने के बाद विधायक अनूप सण्डा और उनकी पत्नी अमिता फोन स्विच आफ कर भूमिगत हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+