योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

कानपुर। कानपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम से वह 12 बजे वापस चले गए लेकिन कार्यक्रम के दौरान सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के तहत काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी जिसे कानपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई समेत सैकड़ों कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।

SP and congress members who are going to protest in front of CM yogi has been arrested

सपा विधायक ने पुलिस से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। उनके पास कार्यक्रम का पास भी है, लेकिन कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखते हुए पुलिस ने अनुमति नहीं दी। कुछ देर धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने विधायक और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चौबेपुर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कानपुर आगमन का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में काले झंडे लिए हुए मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंचने के लिए जैसे ही वीआईपी रोड पहुंचे वैसे ही पहले से मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उनको आगे जाने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी नाराज होकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसी मुख्यमंत्री का पुतला भी बनाकर अपने साथ लाये थे जिस पर पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ता संदीप शुक्ला का कहना है की कांग्रेस महानगर कमेटी ने मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करने की रणनीति बनाई थी। हम लोग तीन बजे उनका विरोध करने वाले थे लेकिन योगी हम लोगों से घबराकर 12 बजे ही कार्यक्रम करके चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+