अखिलेश और आजम ने दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक
अखिलेश दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक
लखनऊ, 22 मार्च: पिछले काफी दिनों से यह सवाल उठ रहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे या विधानसभा से? लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार 22 मार्च को उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा दिया। तो वहीं, रामपुर से सांसद आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Recommended Video

अखिलेश यादव हाल ही में मैनपुरी की करहल सीट से विधायक बने हैं। ऐसे में उन्हें सांसदी या विधायकी में से एक छोड़नी थी। अखिलेश ने अब सांसदी छोड़ने का फैसला कर दिया है। इसी क्रम में वो आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय पहुंच गए है। स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौपेंगे। आपको बता दें, अखिलेश फिलहाल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से लोकसभा सांसद भी हैं और करहल सीट से विधायक भी।
लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता बन सकते हैं। यानी अब बीजेपी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव सदन से लेकर सड़क की लड़ाई की अगुवाई करेंगे। तो वहीं, अब अगले छह महीने के अंदर आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इस बीच रामपुर से सांसद आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वो भी हाल ही में हुए चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे।
लोकसभा में 5 से 3 हुआ सपा सांसदों की संख्या
अखिलेश यादव और आजम खान के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद अब सपा सांसदों की संख्या पांच से घटकर तीन हो गई है। इस वकत लोकसभा में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, मुरादाबाद से एसटी हसन और संभल से शफीकुर्रहमान बर्क सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तो वहीं, अखिलेश के आजमगढ़ और आजम खान के रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव अगले छह महीने के अंदर होगा।












Click it and Unblock the Notifications