VIDEO: चुनाव के दौरान भाजपाइयों और सपाइयों के बीच सिर-फुटौव्वल

हरदोई। यूपी के हरदोई में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों और बीडीसी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। भारी पुलिस बल के होने के बावजूद भी भाजपा समर्थकों ने जमकर लाठियां बरसाईं। फर्जी वोटों को लेकर हुई झड़प को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SP and BJP supporters fight in Hardoi during election

घटना हरदोई के अहिरोरी ब्लॉक की है जहां भाजपा और सपा समर्थकों के बीच ईंट-पत्थर के साथ कुर्सियां भी चलीं, जिसमें कई लोगों के सर भी फूटे। गुस्साए सपा समर्थकों और बीडीसी सदस्य ने ब्लॉक के पास जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। अहिरोरी ब्लॉक से भाजपा से शिवरतन ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार और सपा से सत्यवती प्रत्याशी हैं।

SP and BJP supporters fight in Hardoi during election

जब भाजपा और सपा समर्थकों के गुट आपस में भिड़े तो वहां पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले पर काबू किया। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों की तरफ इस मामले में तहरीर मिले हैं। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+