Sonbhadra: दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब, हैवानियत का वीडियो वायरल
Sonbhadra News: हैवानियत की एक खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिसे से सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक के दबंगों ने पहले मारपीट की फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इस भयावह कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडिया सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सोनभद्र जिले के शक्ति नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि यह हमला 26 सितंबर का है।

बताया कि अंकित भारती और उसके साथियों ने शक्ति नगर में बैरियर नंबर एक के पास पवन खरवार को निशाना बनाया। पहले उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और फिर उस पर पेशाब कर दिया। अपराधियों ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया।
पीड़ित के भाई अंकित खरवार ने करीब एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना को उजागर किया गया। इस खुलासे के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। शुरुआत में, हमले के बाद पवन और उसका भाई स्थानीय अधिकारियों को सूचित किए बिना मध्य प्रदेश के बैढन चले गए थे।
फिलहाल मामला संज्ञान आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें दंगा करना, जानबूझकर चोट पहुंचाना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना, आपराधिक धमकी, हत्या का प्रयास, जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना और हमला करना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications