Sonam Kinnar Resign: सोनम किन्नर ने पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें त्‍याग पत्र में क्‍या-क्‍या लिखा?

Sonam Kinnar Istifa: यूपी सरकार और संगठन के बीच तकरार पहले से ज्‍यादा बढ़ गई है। इस बीच दर्जा प्राप्‍त राज्‍यमंत्री सोनम चिश्‍ती (किन्‍नर) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

इस्‍तीफा देते समय सोनम किन्‍नर ने भ्रष्टाचार और अफसरों की मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी बंदबरबाट कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा उनकेद कायर्कर्ताओं की सुनवाई कर रहे और उन्‍हीं के विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला कर रहे हैं।

Sonam Kinnar resignation

संगठन के लिए काम करने और सरकार से बड़ा संगठन होने की बात कहनी वाली सोनम किन्‍नर ने उत्‍तर प्रदेश राज्‍यपाल को भेजे इस्‍तीफे में लिखा कि 'मैं सोनम चिश्‍ती (किन्‍नर) उपाध्‍यक्ष (दर्जा प्राप्‍त), किन्‍नर कल्‍याण बोर्ड यूपी सरकार हाल ही हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी का विभिन्‍न जनपदों, लोकसभा क्षेत्रों से आए परिणाम से आहत होकर हार की जिम्‍मेदारी लेती हूं। '

Sonam Kinnar resignation

सोनम किन्‍नर ने यह भी लिखा कि 'मैं दर्जा प्राप्‍त राज्‍यमंत्री रहते हुए जनता के बीच भाजपा को मजबूत करने में असफल रही हूं। इस कारण मैं अपनी अन्‍तर्रात्‍मा से व्‍यथित होकर सरकारी पद से त्‍याग पत्र दे रही हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+