उन्नाव: मां से अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटे की बर्बर हत्या

हत्या करने के बाद प्रेमी ने शव को पहले भूसे में छिपाया और उसके बाद पैर काटकर बाकी शरीर को बोरे में भरकर पेड़ से टांग दिया।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव इलाके में मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करना किशोर को महंगा पड़ा। हत्यारे प्रेमी ने घर में सो रहे किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी। पोल खुलने के भय से हत्यारे ने भूसे के ढेर में शव को छुपा दिया। पुलिस ने जब जांच करने की चर्चा की उसके बाद हत्यारे ने शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। इस दौरान बोरी छोटी होने के कारण पैर बाहर निकल रहे थे। हत्यारे ने निर्दयता की प्रकाष्ठा की सीमा लांगते हुए कुल्हाड़ी से शव के दोनों पैर काट दिए। बाद में बोरी में भरकर शव को चिलबिल के पेड़ के सहारे बांध लटका दिया और दोनों पैरों को यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया। Read Also: दरिंदों के चंगुल से छूटी छात्रा की आपबीती, 'मुझे 15 लोगों के सामने परोसा'

उन्नाव: मां से अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटे की बर्बर हत्या

हत्यारे ने उक्त कृत्य करने के बाद परिजनों के साथ मिलकर मृतक किशोर को खोजने का स्वांग रचा। गहौली गांव के मृतक किशोर के पिता ने सफीपुर थाने में तहरीर देकर पुत्र के गायब होने की तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए क्रूर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पैर काटने के दौरान प्रयुक्त की गई कुल्हड़ी को भी बरामद कर लिया। हत्याकांड का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विगत दिसंबर 24 दिसंबर से अपने पुत्र सोनू के गायब होने की तहरीर शारदा प्रसाद यादव ने दी थी। 27 दिसंबर को गांव के ही प्राइमरी स्कूल के पीछे चिलबिल के पेड़ से लटकती हुई पाई गई थी। जिसके दोनों पैर कटे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू की मृत्यु का कारण गला घोटना बताया गया। विवेचना के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर व इंस्पेक्टर सफीपुर ने गांववालों से बातचीत की। इस दौरान गांव के ही रहने वाले नंद कुमार उर्फ नंद किशोर पुत्र मेवा लाल का नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने सोनू की हत्या की बात कबूल की। पूछताछ के दौरान नंद कुमार ने बताया कि सोनू की हत्या उसने अपने घर में की है और शव को भूंसे वाले घर में रख दिया।

27 दिसंबर को काटे दोनों पैर

नंद कुमार के अनुसार विगत 27 दिसंबर की रात को उसने सोनू के शव को बोरी में भरकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। सीमेंट की बोरी छोटी होने के कारण सोनू के पैर बाहर निकल रहे थे। जिस पर उसने दोनो पैरों को कुल्हाड़ी से काट दिया और रात के घने कोहरे में शव को ले जाकर चिलबिल के पेड़ से टांग दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पैर काटने वाली कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसपर खून के धब्बे मौजूद है। हत्या के कारणों के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नंदकिशोर और सोनू की मां में अवैध संबंधों में बाधक बनने के कारण सोनू की हत्या की गई। Read Also: देखिए, महिला उत्पीड़न के खिलाफ ऐसा वीडियो जो आपकी आंखें खोल देगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+