दरिंदों के चंगुल से छूटी छात्रा की आपबीती, 'मुझे 15 लोगों के सामने परोसा'

मध्य प्रदेश की एक छात्रा को जबलपुर से अपहरण कर बिहार लाया गया और उसे एक लॉज में रखकर जबरन वेश्यावृति करवाई गई।

भागलपुर। मध्य प्रदेश से किडनैप कर बिहार के भागलपुर लाई गई लड़की ने बिहार पुलिस के सामने अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई। छात्रा ने कहा कि दरिंदों ने 10 दिनों में मुझे 15 लोगों को सौंपा और सबने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मेरे विरोध करने पर जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। मैं इन दरिंदों के आतंक से चीखती चिल्लाती थी लेकिन वहां मेरी आवाज सुनने के लिए कोई भी नहीं था। Read Also: विधवा ने किया रेप का विरोध तो दबंगों ने दी खौफनाक सजा

दरिंदों के चंगुल से छूटी छात्रा की आपबीती, 'मुझे 15 लोगों के सामने परोसा'

मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहनेवाली बीकॉम की 19 वर्षीय छात्रा को अपहृत कर जबरन देह व्यापार में धकेला गया। उसके साथ बिहार के गया जिले के एक लॉज में दरिंदों ने दरिंदगी की। पर दरिंदों के चंगुल से लड़की किसी तरह भागने में सफल हुई । लॉज से भागकर लड़की सीधे भागलपुर पहुंची और वहां की पुलिस को आपबीती सुनाई। लड़की ने कहा कि 10 दिनों में उसके साथ 15 लोगों ने फिजिकल रिलेशन बनाया है।

भागलपुर एसपी मनोज कुमार के सामने लड़की ने बयान देते हुए कहा कि वह जबलपुर के एचबी कॉलेज में पढ़ती है और विजयनगर एरिया के अहिंसा चौक, एसबीआई कॉलोनी कि निवासी है। उसके पिता की जबलपुर के शिवनगर बलदेव बाग इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान है।

छात्रा के अनुसार वह 30 दिसंबर को घर से बाजार डॉक्यूमेंट्स जेरॉक्स कराने निकली थी, इसी दौरान वैन में सवार कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। इनमें से एक का नाम खान, दूसरे का नाम शहनवाज और तीसरे का नाम अली था। छात्रा ने कहा, 'उसे किडनैप करने के बाद ये लड़के उसको एक जनवरी को गया ले आए और एक लॉज में रखा। लॉज बीच बाजार में था और वहां किसी तरह का नेम प्लेट नहीं लगा हुआ था।

छात्रा ने खुलासा किया कि उसे गया के जिस लॉज में रखा गया था, वहां और 12 लड़कियों को रखा गया था। सभी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाता था। सभी लड़कियों को लॉज के अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था। सात जनवरी को उसे पता चला कि उसका सौदा हैदराबाद में तय कर दिया गया है। इसके बाद वो वहां से बाथरूम जाने का बहाना बनाकर तीन अन्य लड़कियों के साथ निकल भागी और पटना पहुंची। पटना पहुंचने के बाद एक आदमी से मोबाइल मांगकर उसने अपने भाई से बात की और भागकर भागलपुर पहुंच गई। जहां जाकर पुलिस को अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई।

लड़की से जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी मनोज कुमार ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। इस मामले में गया पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। बिहार: 4 साल की बच्ची से झगड़ने पर 6 साल के बच्चे पर रेप का केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+