बूढ़ी मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे तो लाठी से पीटकर किया मर्डर

यूपी के उन्नाव में एक बेटे को मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गुस्से में आकर मां को मार डाला।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शराब के पैसे ना मिलने के कारण बेटे ने मां की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जिसने भी सुना वह कलयुगी बेटे को कोस रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छाया है। हत्यारा बेटा अपनी मां से अलग गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहा था। शराब का आदी हत्यारा पुत्र पुलिस से बचने के लिए भागा-भागा घूम रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बूढ़ी मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे तो लाठी से पीटकर की हत्या

असोहा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी उमेश पुत्र नान्हकू शराब का लती था। आए दिन शराब के पैसे के लिए बूढ़ी मां को तंग करता था। उसने शराब के लिए अपनी 70 साल की वृद्ध मां रंजना से पैसे की मांग की। बूढ़ी मां ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस पर उमेश ने आव देखा न ताव, बूढी मां पर लाठियों से हमला बोल दिया। उमेश के जबरदस्त प्रहार से रंजना का दम निकल गया। बूढी मां के बेसुध होने पर उमेश घटनास्थल से भाग निकला।

इधर जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि रंजना के प्राण निकल चुके हैं। ग्रामीणों ने असोहा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष अशोक ने बताया कि उमेश शराब का लती था और जो आए दिन शराब के पैसे के लिए अपनी मां को परेशान करता था। उसने शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर उसने लाठी से हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उमेश अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+