जायदाद के लिए कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर रिश्ते तार- तार हो गए। जब एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी और पैसों के लिए अपनी बूढ़ी मां की पीट-पीट कर हत्या कर डाली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Son killed his Mother for Property in Meerut

दरअसल, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में विजयपाल अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी किशन बाला जिसकी उम्र लगभग 63 साल हैं। उसके दोनो बेटे संदीप और पंकज भी उस ही के साथ रहते है। विजयपाल दौराला शुगर मिल से रिटायर्ड हो चुके हैं। जबकि पंकज अपने पैतृक गांव भूनी में खेती का काम करता था और जमीन के बंटवारे को लेकर मां से पंकज की काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया जाता है कि आज पंकज की अपनी मां के साथ कहासुनी हो गई और पंकज ने अपनी बूढ़ी मां को धक्का दे दिया। जिससे वो गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हिरासत में खड़े माँ की हत्या के आरोपी पंकज के माथे पर कोई शिकन नही थी। बेटे ने अपना जुर्म भी कबूला। आरोपी बेटे का कहना है कि उसकी मां उसकी बात नहीं मान रही थी पहले भी 4 माह तक उसने कोई खर्चा नहीं दिया था। जिसके कारण अंदर ही अंदर पंकज अपने मां-बाप से खफा था और बंटवारे की जमीन चाहता था। पुलिस ने आरोपी बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+