VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पूर्व सांसद का बेटा, बम रखने वाला खोजी कुत्ता देख डरा

तीन दिन पहले ही वो जमानत पर छूटकर आया था और फिर से उसने आतंक मचा दिया है। शिवांग को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसका साथी मेजर भागने में सफल रहा।

इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक युवक को गोली मारकर भाग रहे पूर्व सांसद सुरेश पासी के बेटे शिवांग पासी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। शिवांग एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर बाथरूम के अंदर छिप गया था। बाथरूम के झरोखे से वो फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली थी और कुछ ही देर में उसे दबोच लिया गया। एसपी सिटी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि शिवांग शातिर अपराधी है। अभी 3 महीने पहले कैंट इलाके में उसने एक अधिवक्ता पर हमला किया था जिसमें वो जेल गया था। तीन दिन पहले ही वो जमानत पर छूटकर आया था और फिर से उसने आतंक मचा दिया है। शिवांग को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसका साथी मेजर भागने में सफल रहा। मौके से तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ 4 बम मिले हैं। शिवांग की गोली से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पूर्व सांसद का बेटा, बम रखने वाला खोजी कुत्ता देख डरा

भीड़ ने दौड़ाया तो घर में छिपा

पुलिस के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के म्यौराबाद शिवाजी पार्क के पास दो गुटों में मारपीट हुई और बम फेंके गए। इसी दौरान शिवांग ने गोली चलाई तो गोली शुभम रावत उर्फ शालू (29) को लगी। घटना के समय शुभम वहां से गुजर रहा था और गोली का शिकार हो गया। हालांकि गोली शुभम के पैर में लगी। फायरिंग के बाद लोगों ने शिवांग को दौड़ा लिया तो वो अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकला।

बमबाजी और गोली चलने की सूचना पर एसपी सिटी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने भारी फोर्स के साथ घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई थानों की फोर्स ने घरों की छत से लेकर गलियों को सील कर दिया। कुछ देर बाद पता चला कि वो बेली गांव में रिटायर्ड फौजी अनवर हुसैन के घर में घुसा। पुलिस ने वहां तलाशी शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। तब तक डॉग स्क्वायड की टीम आ गई। खोजी कुत्ता बार-बार बाथरूम पर हमला करने लगा। खुद को फंसा देख शिवांग फायर करने लगा। पुलिस ने पोजीशन ली और कुछ ही देर में उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर उसे जेल भेज दिया है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+