पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने चाट वाले पर तान दी राइफल, कोतवाली में किया हंगामा
कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में भाजपा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता बनवारी लाल दोहरे के बेटे ने देर रात दुकानदार पर राइफल तान दी। चाट की दुकान पर कहासुनी के बाद हुई घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच दुकानदार के समर्थन में आई भीड़ ने विधायक के बेटे को पकड़कर राइफल समेत कोतवाली पहुंचा दिया। नशे व सत्ता की हनक में चूर कोतवाली के अंदर यहां उसने पुलिसवालों से उलझते हुए घंटों हंगामा काटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के काजीटोला मोहल्ले में बीएसएनएल बिल्डिंग के पास एक चाट की दुकान है। बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पर सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक पूर्व विधायक का बेटा अजीत पहुंचा। वह चाट खरीदने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विधायक पुत्र ने अपनी राइफल दुकानदार के सीने पर तान दी। इससे मौके पर खड़े लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई तो सभी टूट पड़े। दुकानदार के समर्थन में आए लोगों ने विधायक के बेटे को पकड़कर राइफल छीन ली। इसके बाद डायल 100 पर सूचना मिली तो पुलिस टीम उसे कोतवाली लेकर पहुंच गयी। यहां उसने पुलिसवालों से उलझते हुए घंटों हंगामा काटा। सीओ सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि विधायक के बेटे के रायफल तानने का मामला पता चला है। पीड़ित दुकानदार तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications