मेरठ: लोगों का कॉलोनी में रहना हुआ दुश्वार, पुलिस के बेटों ने किया है नाक में दम
जगपाल के तीनों बेटे क्षेत्रवासियों से अभद्रता करते हैं और जब लोग इसकी शिकायत उनके पिता जगपाल से करते हैं तो वो इन लोगों पर अपनी वर्दी का रौब दिखाते हैं।
मेरठ। प्रदेश की कानून व्यवस्था के चलते पहले ही पलायन का मामला गर्माता रहा है लेकिन मेरठ में एक सिपाही और उसके बेटों की दबंगई से परेशान होकर कॉलोनी के लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने घरों पर पोस्टर चिपका दिए, जिसमें लिखा है कि वो पुलिसकर्मी के बेटों की लगातार बढ़ती छेड़छाड़ से परेशान होकर मकान बेच रहे हैं।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है की सिपाही और उसके पड़ोसियों के बीच यह विवाद हो रहा है। जिसमे ये आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सिपाही सहित उनके पड़ोसियों को संयम से रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।


बहरहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी दलील दें लेकिन कानून व्यवस्था के चलते पलायन का मुद्दा पहले ही गरमाया हुआ है। ऐसे में मेरठ के इस ठंडे पड़े मुद्दे को कानून का ही एक नुमाइंदा फिर हवा दिलवा रहा है। हालांकि कॉलोनी वासियों ने मीडिया को कुछ दिन पहले की सीसीटीवी फुटेज दी है जिसमें आरोपी हाथ में डंडे लेकर कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications