VIDEO:प्रत्याशी की गुहार को अनसुना कर निकल गईं स्मृति ईरानी?
प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल ने स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी से महिलाओं से मिल लेने की गुहार लगाई लेकिन उसका असर होता नहीं दिखा। स्मृति ईरानी महिलाओं को निराश कर चली गईं।
वाराणसी। विधानसभा चुनाव और ऊपर से प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र, लाजिमी है कि पार्टी अपनी पूरी ताकत हर विधानसभा में जीत के लिए झोंक देगी पर क्या ऐसे में जीत हासिल हो पायेगी जब स्टार प्रचारक ही मतदाताओं से कन्नी काट निकल रहे हों? वाराणसी में प्रत्याशी महिलाओं से मिलने की गुहार लगाते रहे लेकिन स्मृति ईरानी अनसुना कर निकल गईं।

प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल करते रहे विनती
ये मामला है शहर के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लाजपत नगर का, जहां महिलाओं में जोश भरने और बीजेपी के लिए वोट की अपील करने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल के लाख विनती के बाद भी मिलने नहीं गयीं वही दूसरी ओर स्मृति की झलक पाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए महिलाओं की होड़ लगी हुयी थी। उनके हाथ भी उदासी लगी।

'किसी और के साथ नहीं बल्कि कमल पर बैठती है लक्ष्मी'
केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में अपील के साथ साथ प्रधानमंत्री का बचाव किया और कांग्रेस के राहुल पर जम कर बरसीं। यही नहीं सरकार की उपलब्धियां गिनाने में भी स्मृति पीछे नहीं रही। अपने भाषण में स्मृति ने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी ये नहीं कहता कि मुझे गायत्री की तरह खनन घोटाला कर अमीर आदमी बनना है। ये जान लीजिये की माता लक्ष्मी ना तो साइकिल पर बैठ कर आती हैं और ना ही राहुल गाँधी का हाथ पकड़ कर आएगी। यही नहीं माँ लक्ष्मी मायावती के हाथी पर बैठ कर आने वाली नहीं हैं। ये तो सिर्फ कमल पर ही बैठ कर आने वाली हैं।

महिला समर्थकों में रही उदासी
सास भी कभी बहू थी से फेमस हुई स्मृति अब भले ही मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभा रही हो पर घरेलू महिलाओं और बीजेपी की फीमेल विंग में आज भी सभी इन्हें टीवी की अभिनेत्री ही मानती हैं। ऐसे ही दो महिलायें मीना ग्रोवर और एक बीजेपी महिला विंग के सदस्य से जब oneindia की टीम ने बात की तो उनका मलाल बहार निकला। जो इस कार्यक्रम में सिर्फ स्मृति के साथ सेल्फी खिंचवाने आयी थी, उन्हें भी मायूसी ही हाथ लगी।












Click it and Unblock the Notifications