Smart Meter In UP: स्मार्ट मीटर को लेकर सामने आई यह बड़ी जानकारी, जान लें नहीं तो हो सकता है नुकसान

Smart Meter Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम योगी के शहर गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर क्या पहल की जा रही है यह जानेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को क्या करना होगा यह भी बताएंगे?

शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

गोरखपुर के मुख्य अभियंता वितरण आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में गोरखपुर के शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य को पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

smart meter up

UP News: बिजली बिल से छुटकारा! सीएम योगी की इस योजना का उठाए लाभ, बस करना होगा यह काम
इतने मीटर लगाने का लक्ष्य
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 8 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं अभी कई हजार घरों में इसे लगाया जा चुका है। जल्द ही लक्ष्य प्राप्ति की जाएगी।

उपभोक्ताओं से की अपील

मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठाए। बिजली विभाग का सहयोग करें।

Smart meter In UP: स्मार्ट मीटर को लेकर सीएम योगी का नया निर्देश, जान लें नहीं तो हो सकता है नुकसान
नहीं देना है कोई शुल्क

मुख्य अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि उपभोक्ताओं को कोई शुल्क किसी भी तरह का नहीं देना है। मीटर लगवाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

भूलकर भी ना करें यह काम

मुख्य अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मिलने वाला ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) केवल पंजीकरण के लिए आवश्यक है और इसे लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके साथ ही भूलकर भी इसे किसी से शेयर ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+