Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईवीएम में गड़बड़ी ना होती तो सपा दर्ज करती बहुत बड़ी जीत: अखिलेश यादव

कांग्रेस से हमारे संबंध अभी भी बहुत अच्छे हैं: अखिलेश यादव

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने जीतने के बाद भी कहा EVM में थी गड़बड़ी । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर में जीत को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव ने कहा है कि ये दलितों, पिछड़ों और कमजोरों की जीत है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में प्रवीण कुमार निषाद ने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार इंजीनियर हैं और इंजीनियर भी मैकेनिकल से हैं। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियर जानता है कि गाड़ी को कैसे ठीक करना है, नट-बोल्ट कहां कसना है। ऐसे में प्रवीण ने गोरखपुर में पहिया घुमाया और जीत दर्ज की। उन्होंने फूलपुर जीत के लिए नागेंद्र प्रताप को भी बधाई दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये जीत बहुत बड़ी है, इसका संदेश बहुत आगे तक जाएगा।

    भाजपा को अहंकार ने हराया

    भाजपा को अहंकार ने हराया

    अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में जिन माओं ने अपने बच्चे खोए और उस पर भाजपा के लोगों ने जैसी बयानबाजी की, उसका बदला मतदाताओं ने लिया। उन्होंने कहा कि अंहकार ने भाजपा को हराया। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं भाजपा के लोगों का अहंकार अब कम होगा और वो लोग प्रदेश के विकास पर ध्यान देंगे।

    कांग्रेस से संबंध अभी भी बढिया: अखिलेश

    कांग्रेस से संबंध अभी भी बढिया: अखिलेश

    बुधवार शाम को बसपा मुखिया मायावती के साथ बैठक को लेकर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने भविष्य को लेकर बात की। हालांकि क्या बात हुई इसको लेकर सवाल वो टाल गए। मायावती से बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हमने हमेशा दूसरे दलों का सम्मान किया है और हमने पुरानी बातों को भूला दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 के गठबंधन को लेकर वो कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले अगल इलेक्शन लड़ा लेकिन उनके संबंधों का इस पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है।

     ईवीएम ठीक होती तो जीत बहुत बड़ी होती

    ईवीएम ठीक होती तो जीत बहुत बड़ी होती

    अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में जिस तरह से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत आई, जिस तरह से मतगणना रोकी गई, वो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि एक नहीं कई जगह से गड़बड़ की शिकायत आई और इसीलिए जीत 21 हजार वोटों से हुई अगर बैलेट पेपर पर चुनाव होता तो जनता को गुस्सा निकालने का मौका मिलता और सपा की जीत बहुत बड़ी होती।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+