लड़की ने क्लास में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, प्राचार्य ने लिया अजीबोगरीब फैसला, फिर हुआ बवाल!
यूपी के बुलंदशहर में एक कॉलेज के क्लास रूम में एक छात्रा द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हैरानी की बात तो ये है कि इसका विरोध करने पर एक छात्र को कॉलेज से निकल दिया गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना हिन्दू संगठनों को मिली तो उन्होंने कॉलेज पहुंचकर हंगामा कर दिया।
दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठा स्थित डिग्री कॉलेज का है। आरोप है कि यहां पढ़ने वाली एक छात्रा क्लासरूम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। इसी दौरान कक्षा में बैठे एक छात्र ने इसका विरोध किया। उसने इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से कर दी।

लेकिन प्राचार्य को छात्र द्वारा इसका विरोध करना और शिकायत करना नगवार गुजरा और उन्होंने उल्टा छात्र को ही कॉलेज से बाहर जाने का आदेश दे दिया। उधर, इस मामले की सूचना हिंदू संगठनों को लग गई, जिसके बाद दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को कॉलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
आपको बता दें कि पीड़ित छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य और छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications