ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम योगी देंगे 6 करोड़ रु
यूपी में खिलाड़ियों के अच्छे दिन आ गये हैं। सूबे की भाजपा सरकार उनके लिये कुबेर का खजाना खोल रही है।
इलाहाबाद। यूपी में खिलाड़ियों के अच्छे दिन आ गये हैं। सूबे की भाजपा सरकार उनके लिये कुबेर का खजाना खोल रही है। अब ओलंपिक मेडल लाने पर यूपी के खिलाड़ियों को लाखों रूपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार अब ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर 6 करोड़, रजत पदक हासिल करने पर 4 करोड़ और कांस्य पदक हासिल करने पर 2 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। राज्य सरकार से दी जाने वाली यह राशि केन्द्र से अलग होगी।

सीएम योगी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हे जरूरत हैं मंच और सुविधाओं की। सरकार अब खिलाड़ियों की सुविधा के लिये जमीन पर काम कर रही है इसलिये खिलाड़ी रहे चेतन चौहान को ही यह मंत्रालय मिला है। खिलाड़ी पदक जीतकर लायें। यूपी का नाम रोशन करें। वह अगर एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक लाते हैं, तब भी उन्हे पुरस्कृत किया जायेगा।
पुरस्कार घोषणा के साथ ही एक अहम बयान जारी किया गया कि खेल राजनीति से अलग रहेंगे। खेलों में खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व होगा। खेलों का एक मास्टर प्लान तैयार होगा। खिलाड़ी का लक्ष्य तय होगा और यूपी में पदकों के सूखे को खत्म किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications