चचेरे भाई ने बहन को गंदी नियत से छुआ, फिर हुआ घर में बड़ा बवंडर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने चचेरे भाई पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बहन को बचाने आए भाई को भी चचेरे भाईयों ने जमकर पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

घटना वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि 15 साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका है। उसकी मां वाराणसी के विकास प्राधिकरण में कार्यरत है और वह सोनभद्र में अध्यापिका है। पीड़िता ने बताया कि स्कूल में छुट्टियां चल रही है इसलिए घर आई हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उनका अपने चाचा से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में गुरुवार को कहा-सुनी भी हुई। देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
घटना की सूचना के बाद डायल 100 की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, जंसा थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव का कहना है कि पीड़ित की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े- मेरठ: दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को पीटा, घटना CCTV में कैद












Click it and Unblock the Notifications