मेरठ: दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को पीटा, घटना CCTV में कैद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में खुलेआम गुंडागर्दी करने की तस्वीरें सामने आई है। यहां पड़ोसी के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना एक दंपति को इस कदर भारी पड़ गया कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर जमकर मारपीट की। मारपीट की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है।

husband wife beaten by goons in meerut, see video

मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है, जहां 19 जून को कुछ लोग यहां रहने वाले एक युवक रिजवान और उसकी पत्नी की पिटाई कर रहे थे। इसे देख रिजवान के पड़ोसी शादाब ने इसका विरोध किया। इसपर दबंगों ने उल्टा शादाब के घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने उसके घर में घुसते हुए दंपति के साथ जमकर मारपीट की, जिसकी तस्वीरें बाकायदा सीसीटीवी में कैद हो गईं।

इस मामले में पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला करने वाले बीस-पच्चीस लोग थे। इसमें बाकी लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पूरा परिवार अब भी दहशत में है। एसपी राजेश पांडे ने कहा मामला उनके संज्ञान में है पुलिस द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- वाराणसी: गैंगरेप पीड़िता डेढ़ महीने से काट रही है तीन थानों के चक्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+