Ram Mandir: अयोध्या में कैसा होगा श्रीराम का स्वरूप? कब होगी प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर पर चंपत राय का बड़ा अपडेट

Ayodhya Ram Mandir News: अगले साल करोड़ों राम भक्तों का सपना पूरा होने वाला है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का काम अंतिम चरण में है। अक्टूबर तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद जनवरी 2024 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त देखकर की जाएगी।

श्री रामजन्म तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच मुहूर्त देखकर होगी। इसी के साथ चंपत राय ने यह भी बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर में उनकी प्रतिमा का कैसा रूप होगा?

ram mandir ayodhya

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में भगवान की जिस मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, वह बालक रूप में होगी। सभी निर्माण कार्य अक्टूबर तक और अन्य सभी कार्य दिसम्बर में पूरे कर लिए जाएंगे।

ऐसा होगा रामजी का स्वरूप?

उन्होंने मंदिर के मुहूर्त को लेकर कहा कि 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच जो भी तिथि सर्वोत्तम होगी, उस दिन भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्ष की आयु के स्वरूप वाली प्रतिमा की स्थापना होगी, इस मूर्ति का स्वरूप बाल्मीकि रामायण से लिया गया है।

ram mandir

नहीं पड़ेगी मरम्मत की जरूरत

इससे पहले भदोही में चंपत राय ने बताया था कि अयोध्या में राम मंदिर को इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि एक हजार साल तक मरम्मत की जरूरत नही पड़ेगी। आपको बता दें कि मंदिर निर्माण में लगभग 21 लाख घनफुट ग्रेनाइट, सैंड स्टोन और मार्बल का उपयोग किया जा रहा है।

अभी चल रहा ये कार्य

मालूम हो कि मंदिर में विराजमान होने वाली प्रतिमाओं का निर्माण अयोध्या में शुरू हो चुका है। इसके अलावा मंदिर की चौखट मार्बल की है, वहीं दरवाजों को निर्माण महाराष्ट्र से मंगवाई गई लकड़ी से किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार दरवाजों की नक्काशी का काम शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+