जिस रिटायर्ड कर्नल के घर से मिला हथियारों का जखीरा, उसका बेटा बिहार में मार चुका है 250 नीलगाय
जानकारी के मुताबिक प्रशांत बिश्नोई का यह धंधा कानून की आड़ में चल रहा था। दिल्ली से मेरठ पहुंची डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई की टीम में 14 अधिकारी मौजूद थे।
नई दिल्ली। मेरठ में शनिवार को डारेक्टरेट ऑफ रेवून्यू इंटेलिजेन्स (Directorate of Revenue Intelligence) की टीम ने रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के छापा मारा। 16 घंटे तक चली छापेमारी में 100 से भी ज्यादा गैरकानूनी हथियार, 117 किलो मांस और 2 लाख कारतूस बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि इस घर में कर्नल देवेन्द्र कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमार और अपने पुत्र प्रशांत बिशनोई उर्फ पाशा जो कि राष्ट्रीय शूटर भी है के साथ रहते हैं।

पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि शूटिंग की प्रैक्टिस के लिए ये हथियार और कारतूस सरकार की तरफ से प्रशांत को मिले हैं लेकिन प्रशांत के घरवाले इनके लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इनमें कई विदेशी हथियार भी हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। जी हां प्रशांत बिश्नोई वहीं शिकारी है, जिसने बिहार सरकार के बुलावे पर अपने सहयोगी के साथ मिलकर करीब ढाई सौ से ज्यादा नीलगायों को मार गिराया था।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत बिश्नोई का यह धंधा कानून की आड़ में चल रहा था। दिल्ली से मेरठ पहुंची डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई की टीम में 14 अधिकारी मौजूद थे। एक शूटर के घर राइफल और पिस्तौल होना आम बात थी, लेकिन किसी नेशनल शूटर के घर दर्जनों के भाव से हथियार, 50 हजार से ज्यादा जिंदा कारतूस और जानवरों के खाल, सींग, खोपड़ी देखकर तलाशी ले रही टीम के भी होश उड़ गए। अधिकारियों के लिए यह सब यकीन से परे था। छापेमारी करने वाली टीम तीन गाड़ियों में सामान लादकर अपने साथ ले गई।












Click it and Unblock the Notifications