लाउडस्पीकर विवाद पर शिवपाल सिंह यादव ने उठाया सवाल, पूछा- अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है?

लखनऊ, 29 अप्रैल: महाराष्ट्र से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 11 हजार अवैध लाउडस्पीकर उतारे जा चुके है। तो वहीं, अब लाउडस्पीकर पर मची रार के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इस मामले पर सवाल उठाया है। शिवपाल सिंह यादव ने पूछा 'अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है?'

Shivpal Yadav on loudspeaker row asked who is behind all this

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार 29 अप्रैल को गंगा-जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुए लाउडस्पीकर विवाद पर सवाल पूछा। शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा,

सैंकड़ों सालों से देश की गंगा-जमुनी तहजीब में भजन,कीर्तन,अजान व गुरुवाणी के स्वर सहअस्तित्व के साथ गूंजते रहें हैं।
लाउडस्पीकर के आविष्कार के बहुत पहले से!
किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया।
ईश्वर न तब बहरा था और न अब बहरा है।
बुनियादी सवाल है कि अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है?

दरअसल, लाउडस्पीकर बैन का मुद्दा महाराष्ट्र से उठा था और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस जन्म दिया था। अब यह मुद्दा धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश तक भी पहुंच गया। विवाद बढ़ा तो यूपी में धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 11 हजार लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, जो बिना अनुमति बजाए जा रहे थे। इसके अलावा 35 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज (वॉल्यूम) कम कराई गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के 2018 के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर की गई है। अभियान के तहत अब तक 40 हजार बैठकें धर्मगुरुओं व धर्मस्थल की समितियों के साथ थाने स्तर पर की गई हैं। इन बैठकों में हुए आपसी समन्वय के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे 10,923 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं और 35,221 की ध्वनि मानक के अनुसार निर्धारित कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+