शिवपाल यादव की नई पार्टी का नाम होगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा
सपा के भीतर संग्राम के बाद आखिरकार शिवपाल यादव ने नई पार्टी के गठन की बात स्वीकार बोले जल्द होगा इसका ऐलान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रहे संग्राम के बीच आज आखिरकार शिवपाल यादव ने नई पार्टी के गठन की बात कर दी है। शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नाम की पार्टी के गठन के बारे में कहा कि वह जल्द इसका ऐलान करेंगे। नई पार्टी के बारे में बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

जिस तरह से यूपी के चुनाव में सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा और शिवपाल यादव व मुलायम सिंह यादव को पार्टी से किनारे लगा दिया गया है उसके बाद आखिरकार शिवपाल यादव ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वह नई पार्टी बनाएंगे। हाल ही में शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन महीने का समय मांगा था, उन्होंने कहा था कि वह पार्टी को नेताजी के हाथों में सौंप देंगे, ऐसे में अखिलेश अपना वायदा पूरा करें अन्यथा हम भी नई पार्टी बनाने के लिए धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे।
अखिलेश यादव को शिवपाल यादव ने सलाह दी थी कि वह पार्टी की कमान नेताजी के हाथों में सौंपकर पार्टी और परिवार को एक साथ जोड़ने का काम करें। शिवपाल यादव ने इशाऱों ही इशारों में रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पार्टी पर दावा ठोंक रहे हैं उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि पार्टी को खड़ी करने का काम किसने किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान को लिखने वाले शकुनि को गीता पढ़ना चाहिए, सबको पता है कि किसने पार्टी को खड़ा किया है, हमारे लिए नेताजी सबकुछ हैं।












Click it and Unblock the Notifications