VIDEO: भाई शिवपाल यादव की पार्टी बनते ही अखिलेश को चुनौती देंगे मुलायम
शिवपाल की पार्टी बनते ही सपा के भविष्य को पिता-पुत्र की आपसी चुनौती से होकर गुजरना पड़ सकता है।
मैनपुरी। घर की आपसी कलह में सत्ता से बेदखल हुई सपा पर कहीं फिर संकट के बादल तो नहीं मंडरा रहे हैं! अखिलेश यादव की पार्टी सपा को चुनाव ने झटका दिया है तो एक झटका चाचा शिवपाल के इस बयान ने दे दिया।

वैसे तो ये काफी समय से चर्चा का विषय है कि शिवपाल की नई पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और जवाब भी शिवपाल के मुंह से एक ही निकलता है। तो एक बार फिर शिवपाल यादव ने पार्टी की कमान बड़े भाई मुलायम को सौंपने की बात कही। जिससे सपा के भविष्य को पिता-पुत्र की आपसी चुनौती से होकर गुजरना पड़ सकता है।
दरअसल शिवपाल मैनपुरी के भोगांव में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की। शिवपाल ने कहा कि हम समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे और वो इसलिए बनाएंगे कि पार्टी कमजोर हो रही है, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी होंगे। यूपी में किसानों की आत्हत्याओं के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पूरे देश में किसान बर्बाद है, उत्तर प्रदेश का किसान भी बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। किसान के फसल की पूरे देश में लूट हो रही है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications