सपा के पत्र पर शिवपाल का पलटवार, बोले- 'अब हम सब स्वतंत्र हैं...'
सपा के पत्र पर शिवपाल का पलटवार, बोले- 'अब हम सब स्वतंत्र हैं...'
लखनऊ, 26 जुलाई: समाजवादी पार्टी के पत्र पर प्रसपा अध्यक्ष और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। शिवपाल सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि औपचारिक स्वतंत्रता मुझे दे दी गई है मुझे लगता है कि ये (अखिलेश यादव) की अपरिपक्वता है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और SBSP प्रमुख ओ.पी. राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा, "... अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।"
इस पर शिवपाल सिंह यादव ने भी पलटवार किया है। शिवपाल ने कहा कि औपचारिक स्वतंत्रता मुझे दे दी गई है मुझे लगता है कि ये अपरिपक्वता है। अगर यही था तो मुझे विधान मंडल दल से निकाल देते इस पत्र की क्या ज़रूरत है क्योंकि संविधान के अनुसार हम सब स्वतंत्र हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि हमने तो चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का सिंबल लिया अपनी पार्टी छोड़ी और पूरी मेहनत की समाजवादी पार्टी के लिए और उसके बाद यह पत्र जारी किया जाता है। वे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब वह पार्टी नहीं है जिसे मुलायम सिंह यादव ने डॉ लोहिया के सपने को साकार करने के लिए सींचा था।
यह पार्टी लगातार सियासी तौर पर गर्त में जा रही है। एक के बाद एक चुनाव हार रहे। हद तो यह हो गई कि जिन लोगों ने मुलायम सिंह को अपमानित किया उनके समर्थन में खड़े हो गए। मुलायम सिंह के अपमान पर जिन कार्यकर्ताओं का खून खौल जाता था वह शांत और तमाशबीन है। यह एक तरह का राजनीतिक क्षरण है। यह कितना नीचे जाएगा इसकी कल्पना करना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications