'लखीमपुर की तरह भारत-चीन बॉर्डर सील किया होता, तो घुसपैठ नहीं हो पाती'

लखीमपुर खीरी मामले में विपक्ष को रोके जाने पर शिवसेना ने भाजपा सरकार को घेरा है।

लखीमपुर खीरी, 5 अक्टूबर: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा मामले को लेकर शिवसेना ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अपने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने लिखा है कि भाजपा ने विपक्ष के नेताओं को रोकने के लिए लखीमपुर खीरी जिले के बॉर्डर सील कर दिए, लेकिन अगर सरकार ने इसी तरह भारत-चीन का बॉर्डर सील किया होता, तो हमारे देश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ नहीं हो पाती। गौरतलब है कि रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी।

शिवसेना ने सामना में क्या लिखा?

शिवसेना ने सामना में क्या लिखा?

शिवसेना ने मंगलवार को 'सामना' के संपादकीय में लिखा, 'यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर खीरी का बॉर्डर सील कर दिया और घटना में पीड़ित लोगों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी हाथापाई की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट किया गया। अगर सरकार ने लद्दाख में भारत-चीन सीमा को भी लखीमपुर खीरी की ही तरह से सील कर दिया होता, तो देश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ नहीं होती।'

पीएम मोदी ने इस घटना पर एक शब्द नहीं बोला

पीएम मोदी ने इस घटना पर एक शब्द नहीं बोला

शिवसेना ने अपने संपादकीय में लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए। शिवसेना ने लिखा, 'हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही संवेदनशील और भावुक इंसान हैं। ऐसा कई बार हुआ है, जब पीएम मोदी गरीबों के मुद्दों पर भावुक हुए हैं। लेकिन, यह बात काफी ज्यादा चौंकाती है कि पीएम मोदी ने इस घटना में मारे गए किसानों के प्रति संवेदना का एक शब्द नहीं प्रकट किया।'

'मीडिया के लिए शाहरुख खान का बेटा ज्यादा अहम'

'मीडिया के लिए शाहरुख खान का बेटा ज्यादा अहम'

अपने संपादकीय में शिवसेना ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। शिवसेना ने लिखा, 'एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपनी कार से कुचल दिया, लेकिन मीडिया के लिए शाहरुख खान का बेटा ज्यादा अहम है। इस पूरे मामले में मीडिया ने यूपी में किसानों की कुचलकर की गई हत्या से ध्यान हटाकर, शाहरुख खान के बेटे पर ध्यान लगाने की कोशिश की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+