काशी आ रहे पीएम से मिलेगा 4 सदस्यीय शिक्षामित्रों का दल, मिल चुकी है अनुमति
वाराणसी। 22-23 सितम्बर को दो दिवसीय काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोटोकॉल भले ही आ गया हो और उस प्रोटोकॉल में तमाम कार्यक्रम शामिल हो पर खुफिया रिपोर्ट के बाद इस प्रोटोकॉल में एक प्रतिनिधिमंडल का मिलना जोड़ लिया गया है। पीएम से मिलने के इस कार्यक्रम की अनुमति भी मिल चुकी है। जिसमे नरेंद्र मोदी बनारस के DLW में शिक्षामित्रों के 4 सदस्यीय दल से करीब 5 मिनट की मुलाकात करेंगे। भले इस मुलाकात के परिणाम शिक्षामित्रों के हक में आये या नही ये तो भविष्य फैसला करेगा लेकिन इस मुलाकात से एक बात साफ हो जाती है कि बीते कई दिनों से तमाम खुफिया एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिल रही थी कि पीएम के दौरे में कही शिक्षामित्र नया बखेड़ा ना खड़ी कर दे । इसे ध्यान में रखते हुए मुलाकात और अपनी मांगों को रखने की बात सामबे आयी है।

पीएम से मिलने के लिए शिक्षामित्रों की हो रही बैठक
22 सितम्बर को पीएम करीब 1.30 पर दिल्ली से चलकर वाराणसी पहुचेंगे और उसके बाद ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के कार्यक्रम के बाद जब DLW पहुचेंगे तो वही कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के बाद शिक्षामित्रों से मिलेंगे oneindia से बात करते हुए शिक्षामित्रों की कमेटी के मीडिया प्रभारी गिरेश कुमार ने बताया कि हमे प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि पीएम अपना कुछ समय हमें देंगे। जो 4 सदस्यीय दल का एक प्रतिनिधिमंडल होगा। हालांकि ये प्रतिनिधि मण्डल में कौन होगा ये अभी साफ नही हुआ है पर हम माननीय प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विचार करने के साथ ही 'समान काम -समान वेतन' की मांग रखेंगे। इसके लिए हमारी बैठक भी अर्दली बाजार के एलटी कालेज में सभी पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों के चल रही है।
खुफिया विभाग ने विरोध की बाते भेजी थी अपने रिपोर्ट में
वही इस मामले पर बात करते हुए वाराणसी के बेसिक शिक्षाधिकारी ब्रजभूषण चौधरी ने बताया कि कई दिनों से चले आ रहे शिक्षामित्रों के विरोध और प्रदर्शन को देखते हुए इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जिलाधिकारी को सूचित किया था कि शिक्षामित्र दौरे में वायलेंस क्रिएट कर सकते है यही नही खुद आईजी वाराणसी भी शिक्षामित्रो के मिले हम लोगो से उन्हें बताया कि यही शांतिपूर्ण ढंग के आपका एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री जी से मिल कर अपनी मांगों को रखना चाहे तो हम रास्ता निकाल सकते है। अन्यथा यदि भीड़ और समूह के रूप में प्रदर्शन करेंगे तो कानूनी करवाई होगी। ये बाते उन्हें पदाधिकारियों को बताई गई है और उनकी मुलाकात पीएम से होनी है जिसके लिए अनुमति भी मिल चुकी है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications