Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोरी करते थे लग्जरी कारें, बरामद हुई 9 गाड़ियां

शामली। यूपी के शामली में बड़ा मामला सामने आया है। दो युवक अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने के चक्कर में लग्जरी कार चोर बन गए और एक दो नहीं दर्जनों गाड़ी चोरी कर पार कर डालीं। स्वाट टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बड़े चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने स्वाट टीम को 10000 का इनाम पुरुस्कृत किया है।पुलिस ने चोरी की 9 गाड़ियों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन गाड़ियों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मोहम्मद हसन निवासी पुरानी दिल्ली और मोहम्मद रब्बानी निवासी शामली को गिरफ्तार किया है। चोरों से बरामद 9 गाड़ियों में से 3 वैगनआर, 5 सेंट्रो और 1 वरना गाड़ी है।

shamli police and swat team arrested two people who theft nine cars

ये पूरा मामला शामली के मंडी क्षेत्र का है जहां पर चेकिंग के दौरान लग्जरी गाड़ी में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई नो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश दिल्ली से भी बाइक चोरी कर लाते थे और जनपद शामली में उनको औने पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि यह चोर अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने और अच्छे महंगे कपड़े और जूते पहनने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

shamli police and swat team arrested two people who theft nine cars

पकड़े गए चोर पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और तकरीबन 100 से अधिक गाड़ियां दिल्ली से चोरी कर यूपी में पार कर चुके हैं। पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी दौरान लग्जरी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गाड़ी को दिल्ली से चोरी कर लाए थे और शामली में डिलीवरी देना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़ी गई गाड़ियों में 5 सैंटरो 3 वैगनआर एक वरना कार शामिल है। शामली के एसपी अजय कुमार ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले जनपद शामली में चोरी की बाइक तो पकड़ी गई लेकिन चोरी की गाड़ियों का इतना बड़ा जखीरा पहले कभी नहीं पकड़ा गया। पुलिस कप्तान ने टीम को ₹10000 का पुरस्कार भी देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- इस विदेशी जोड़े ने भारत आकर भूत गली में रचाया ब्‍याह, देखें वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+