यूपी: शामली में पुलिसकर्मियों पर हमला कर सर्विस राइफल लूट ले गए बदमाश
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में तीन बाइक सवार 6 बदमाशों ने यूपी पुलिस के एक होमगार्डों को गोली मारकर राइफल लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सहित कई थानों की पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की है। कमालपुर बिडौली मार्ग पर स्थिस सकौती के जंगल में पुलिस का चैक पोस्ट बना हुआ है। चैक पोस्ट पर होमगार्ड संसार सिंह व सजंय नाम की डयूटी थी। बुधवार की सुबह तीन बाइको पर 6 बदमाश आये और दोनों होमगार्डों से रायफल लूटने का प्रयास करने लगे। संजय सिंह ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने संजय को गोली मार दी। जबकि संसार सिंह मौके से भाग निकला। बदमाश होमगार्डों से रायफल लूटकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।
संसार सिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घायल होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संजय सिंह की हालत चिंता जनक बनी हुई है। एसपी शामली दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस चैक पोस्ट पर बदमाशों ने हमलाकर दोनों होमगार्डों की राइफल छीन ली और संजय सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। फिलहाल बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी गई है।
जनपद शामली के थाना झिंझाना में हुई बदमाशो द्वारा पुलिस कर्मियों से राइफल लूट व होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने की घटना के संबंध में बाईट देते SP शामली श्री दिनेश कुमार पी0। @Uppolice @digsaharanpur @adgzonemeerut @dgpup @policenewsup @meerutpolice @muzafarnagarpol @noidapolice pic.twitter.com/MMs871Zojp
— shamli police (@shamlipolice) October 3, 2018












Click it and Unblock the Notifications