अतीक से भी खतरनाक उसकी बेगम शाइस्ता परवीन, धमकी देने में किसी डॉन से कम नहीं, छुपाकर रखी हैं कई राज
Shaista Parveen: मृतक गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपी है। पुलिस को बार-बार चकमा देकर जगह बदल रही है।

Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो गई है। पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन लेडी डॉन अपने शातिर दिमाग से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रही है। पुलिस लगातार 15 दिनों से उसकी तलाश में लगी है फिलहाल अब तक सफलता नहीं मिली है। शाइस्ता के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम है।
शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को अतीक अहमद से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं शाइस्ता परवीन के बारे में, आखिर कैसे वह अपने पति अतीक अहमद के साम्राज्य को संभालने का काम कर रही है?
वसूली का काम संभाल रही थी, बिल्डरों को देती थी धमकी
अतीक अहमद के जेल जाने के बाद शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ही उसके काले साम्राज्य को संभालने लगी। किससे पैसे वसूलने हैं किसको धमकी देनी है उसे हर बात की जानकारी थी। जीशान नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि शाइस्ता ने उसे कई बार फोन पर धमकी दी थी और अतीक का नाम लेकर रंगदारी मांग रही थी।
शाइस्ता के खिलाफ हत्या समेत चार मामले दर्ज
उमेश पाल की हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार चल रही है। शाइस्ता के खिलाफ 2009 से प्रयागराज में चार मामले दर्ज हैं। इसमें एक हत्या और तीन धोखाधड़ी के मामले हैं।
साल 2021 में ओवैसी की पार्टी में हुई थी शामिल
शाइस्ता परवीन 2021 में ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुई थी। वह जनवरी 2023 में मेयर चुनाव के लिए बसपा का दामन थाम लिया। हालांकि, मायावती ने अतीक हत्याकांड के बाद उसका टिकट काट दिया।
उमेश पाल हत्याकांड का सूत्रधार भी शाइस्ता परवीन को ही माना जा रहा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) उस मामले में शामिल मानी जा रही है, जिसमें इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो पुलिस गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने कथित तौर पर अपने बेटे असद और शूटर गुलाम को उमेश पाल की हत्या के बाद प्रयागराज से भाग जाने के लिए कहा था। इसके अलावा शाइस्ता परवीन पर अतीक को जेल में फोन पहुंचाने का भी आरोप लग चुका है। जेल में फोन पहुंचने के बाद ही अतीक ने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया था।
अतीक का काला कारोबार पूरी तरह से शाइस्ता के हाथ में
अतीक के नाम से बनाई गई कंपनी का संचालन फिलहाल शाइस्ता ही कर रही थी। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के नाम से भी कंपनी रजिस्टर्ड है। गुरुग्राम से ही संचालित मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड का रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है, जिसकी मालकिन शाइस्ता ही है। प्रयागराज के बीरमपुर में सात सौ हेक्टेयर में फैली अलीना सिटी फेज-वन व फेज-टू, बख्शी मोढ़ा और दामूपुर में तीन सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली अहमद सिटी भी अतीक-शाइस्ता की बड़ी आवासीय परियोजनाओं के रूप में चिह्नित की गई है।
कौन है शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen kaun hai)
शाइस्ता परवीन यूपी पुलिस के सिपाही के घर में पैदा हुई थी। शाइस्ता परवीन के पिता का नाम फारूख है। शाइस्ता परवीन का परिवार प्रयागराज के दामुपुर (Damupur) गांव में रहा करता था। बचपन में पिता के साथ वह सरकारी पुलिस क्वॉर्टर (Police Quarter) में रही थी। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का बचपन प्रतापगढ़ में बीता था। शाइस्ता परवीन के परिवार में 4 बहनें और 2 भाई हैं। सभी भाई बहनों में शाइस्ता सबसे बड़ी है।
1996 में अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन की शादी
Shaista Parveen Nikaah:साल 1996 में 10वीं पास अतीक अहमद की जु्र्म की दुनिया और राजनीति में जोरदार चर्चा होने लगी थी। अतीक के पास करोड़ों की संपत्ति हो गई थी। इसी साल शाइस्ता परवीन का परिवार उसके घर रिश्ता लेकर गया था। दोनों के परिवार के बीच पहले से जान पहचान थी। शाइस्ता अतीक अहमद से ज्यादा पढ़ी लिखी थी। इसलिए अतीक अहमद ने रिश्ता मंजूर कर लिया। अतीक और शाइस्ता के कुल 5 बच्चे हैं। इनमें से अब असद की एनकाउंटर में मौत हो गई। उसके बचे बेटों के नाम अली, उमर अहमद, अहजान और अबान हैं।












Click it and Unblock the Notifications