जमीनी विवाद में सगे भाई ने बड़े भाई के सिर पर मारा फावड़ा, हालत गंभीर
शाहजहांपुर। महज 12 बीघा जमीन के लिए सगे रिश्ते दागदार हो गए। यहां दो सगे भाईयों के बीच खेत को लेकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमे छोटे भाई ने बड़े भाई के परिवार पर फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में पिता समेत दो बेटों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं पिता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बीती रात खुटार थाना क्षेत्र के टहा खुर्द गांव की है। यहां के रहने वाले 55 वर्षीय अमीर हसन का अपने छोटे भाई शमसुल से खेत का विवाद चल रहा था। महज 12 बीघा खेत सगे रिश्ते पर भारी पड़ गया। घायल अमीर हसन के मुताबिक इस खेत पर उसके छोटे भाई शमसुल का कब्जा था। लेकिन खेत मे अमीर हसन का भी हिस्सा है। इसलिए दो दिन पहले सरकारी नाप करा दी गई थी और अपने हिस्से को बीते मंगलवार की रात अमीर और उसके दो बेटे जुल्फिकार और इंतेकाब उसे जोतने गए। इसी बीच पीछे से उसका छोटा भाई शमसुल आ गया और उसने बांके और फावड़े से हम सब पर हमला बोल दिया और जमकर खेत पर तांडव मचाया। सबके सिर मे चोटें आई हैं।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां अमीर हसन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एसओ राहुल यादव ने बताया कि बीती रात दो पक्षों मे मारपीट हुई थी। इसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications