पति के साथ फूट-फूट कर रो रही ये महिला क्यों करना चाहती है सुसाइड

शाहजहाँपुर। यूपी पुलिस महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कितना गंभीर है ये इस महिला की परेशानी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। इस दलित महिला को गांव का रहने वाला युवक जबरन अपनी पत्नी बनाना चाहता है। इतना ही नहीं दबंग इस महिला को खुलेआम पीट चुका है और एक बलात्कार करने की भी कोशिश कर चुका है। महिला कई बार थाने के चक्कर भी लगा चुकी है लेकिन उसको हर बार थाने से भगा दिया गया। आलम ये है कि महिला दबंग के डर से पिछले 15 दिनों से घर मे कैद थी और आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन मे दबंग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्ट्रेट गेट पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर लेगी।

शाहजहांपुर के मदनापुर इलाके की रहने वाली है महिला

शाहजहांपुर के मदनापुर इलाके की रहने वाली है महिला

जिला कलेक्ट्रेट मे खड़ी इस दलित महिला को देखिए कैसे बेबसी के हालत मे आंसू बहा रही है। ये महिला थाना मदनापुर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित महिला के मुताबिक इलाके का रहने वाला जौहरी नाम का शख्स ने इतना परेशान कर दिया है कि अब जिंदा रहना नहीं चाहती है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग जौहरी दो साल से उसको परेशान कर रहा है। वह हमे जबरन अपनी पत्नी बनाकर रखना चाहता था। जब उसने इसका विरोध किया तो सरेआम गांव मे उसके घर से खींचकर मारा पीटा।

विरोध करने पर बच्चों को भी पीटा

विरोध करने पर बच्चों को भी पीटा

इतना ही नहीं दो बार विरोध के चलते उसने मेरे बेटों को भी बेरहमी से पीटा है। अब दो माह से उसने मेरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। दबंगई के चलते वह पिछले 15 दिन से अपने घर के बाहर नहीं निकली है। घर मे शौचालय नहीं है लेकिन उसके बावजूद घर मे ऐसे ही शौच करना पड़ रहा है। आज वह अपने पति के साथ मौका पाते ही घर से निकलकर साहब के पास आई है। पीड़िता ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन मे दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कलेक्ट्रेट गेट पर सल्फास खाकर परिवार समेत आत्महत्या कर लेगी।

न्याय ना मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी

न्याय ना मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी

पीड़िता कलेक्ट्रेट गेट पर खड़े होकर रो-रोकर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई। खास बात ये है कि इतना प्रताड़ित होने के बाद जब महिला थाने गई तो वहां भी उसको भगा दिया गया। लेकिन अब देखना होगा कि महिला ने कलेक्ट्रेट गेट पर आत्महत्या की धमकी दी है तो इसकी का असर पुलिस पर कितना होता है ये देखने वाली बात होगी। वहीं पुलिस इस मामले मे कुछ बोलने को राजी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+