रेलवे फाटक पर खड़ी होकर रो रही थी महिला, किसी ने कारण पूछा तो कूद गई
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। रेलवे फाटक पर खड़े लोग कुछ समझ पाते इतने मे ही महिला ने ट्रेन के आते ही छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला फाटक के पास खड़े होकर रो रही थी। कुछ समझ पाते इतने में ट्रेन आ गई और महिला ने छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, मामला थाना सदर बाजार के रोडवेज रेलवे फाटक का है। जहां एक 30 वर्षीय महिला रेलवे फाटक के पास पहुंची और रोने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब महिला रो रही थी तब लोगों ने सोचा कि उससे रोने का कारण पूछें लेकिन किसी अंजान महिला से बात करने की हिम्मत नहीं हो सकी। हालांकि जब महिला का दुख जानने की कोशिश की तो इतने मे ट्रेन आ गई और महिला रोते हुए ट्रेन के आगे कूद गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी एसओ के मुताबिक महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- फोन पर बोला बेटा-मां बस 2 घंटे में आ रहा हूं घर, फिर कुछ देर बाद आई लाश












Click it and Unblock the Notifications