फोन पर बोला बेटा-मां बस 2 घंटे में आ रहा हूं घर, फिर कुछ देर बाद आई लाश

शाहजहाँपुर। दो घंटे पहले बेटे ने फोन पर कहा कि अम्मी जल्दी आ जाउंगा फिर कुछ देर बाद बेटे की मौत की खबर आई। कुछ ऐसी ही घटना यूपी के शाहजहाँपुर मे घटी है। यहाँ एक 22 साल के युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मौत से दो घंटे पहले मां ने फोन करके बेटे से पूछा था कि कितनी देर मे घर आओगे। बेटे ने कहा था कि दो घंटे में घर आ जाएंगे। लेकिन दो बाद बेटे की मौत की खबर घर पहुंची। हालांकि युवक की हत्या किसने और क्यों की है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

shahjahanpur boy murder

दरअसल घटना थाना जलालाबाद के सैदुल्लागंज मोहल्ले की है। यहां का रहने वाला 22 साल वकार बीते बुधवार को मोहल्ले मे ही मजार पर उर्स मे गया था। मां सुमैरा के मुताबिक उसका बेटा वकार उर्स मे हुए कुल बटा हुआ खुर्दा लेकर शाम में पांच बजे घर आया और सबको खुर्दा खिलाकर फिर उर्स मे चला गया। बेटा कह कर गया था कि वह जल्द आ जाएगा। मां ने बताया कि देर होने पर सात बजे हमने हमने वकार को फोन किया तो उसने कहा कि दस बजे तक घर आ जाएगा।

इंतजार करने के बाद 9 बजे फोन फिर फोन किया तो वकार का फोन बंद बताने लगा। उसके बाद दस बजे खबर आई कि मेरे बेटे को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा टेलर है। दिनभर दुकान पर रहता था। उसकी कभी किसी से लड़ाई नहीं होती थी। किसी कोई रंजिश नहीं थी। तो फिर आखिर मेरे बेटे की हत्या क्यों कर दी गई। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ संदीप सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की है। हत्या की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। हत्या कारण अभी साफ नहीं हो सका है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मासूम के सामने उसकी मां से रेप, पति ने उल्टा मर्जी से संबंध बनाने की बात बोलकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+