प्रेमिका की टेलर से नजदीकी बढ़ती देख बौखला गया प्रेमी, दी खौफनाक सजा

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे पुलिस ने पिछले दिनों हुई टेलर की हत्या का बड़ा खुलासा किया है। मामला आशनाई का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पेशे से टेलर वकार नाम के शख्स की एक लड़की से नजदीकी ही उसकी मौत की वजह बनी। मृतक की जिस लड़की से दोस्ती थी उसके प्रेमी को ये बात हजम नहीं हुई और उसने टेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुक्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

shahjahanpur tailor killed after getting in touch with murderers girlfriend

दरअसल घटना थाना जलालाबाद की है। यहां दो दिन पहले उर्स मे गए वकार नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि जांच मे पाया गया कि जिस जगह पर मृतक वकार की टेलरिंग की दुकान थी उस दुकान के सामने एक रेडीमेड की भी दुकान थी। उस रेडीमेड की दुकान पर विकास नाम का युवक काम करता था। विकास की पास मे रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार मे बदल गई। हालांकि इस दौरान टेलर वकार की भी दोस्ती उस लड़की से हो गई। इस दोस्ती का पता जब विकास को चला तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ कि उसकी प्रेमिका की वकार से दोस्ती है। इस बात से नाराज होकर विकास और उसके दो साथी फारूख और नसीम ने रात के वक्त सुनसान इलाके मे बुलाकर वकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पकड़े गए दोस्तों के मुताबिक जिस दिन जलालाबाद मे उर्स था उस दिन वकार पूरा दिन उर्स मे रहा और उसके बाद कुछ देर के लिए वह अपने घर गया था। उर्स की रात काफी चहल-पहल थी। रात के वक्त विकास के साथ मिलकर फोन पर वकार को सुनसान एरिया में बुलाया था उसके बाद पहले तो वकार समझाया था कि उस लड़की से बात करना छोड़ दे लेकिन उसने इंकार कर दिया। ये बात विकास को अच्छी नहीं लगी उसके बाद वकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विकास अभी फरार है उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- VIDEO: मोबाइल चोरी के शक में बच्चे को दी खौफनाक सजा, मांस तक उधड़ गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+