VIDEO: मोबाइल चोरी के शक में बच्चे को दी खौफनाक सजा, मांस तक उधड़ गई
रायबरेली। मोबाइल चोरी की शिकायत पर पुलिस की जांच के बाद लापता किशोर 1 अप्रैल को सुबह अपने घर के पास मिला। ये बच्चा मिल एरिया थाना के पास शक्तिनगर में गंभीर रूप से झुलसी हालत में चीखते-चिल्लाते पड़ा मिला। किशोर ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर जलाया है। मारने-पीटने पर वह बेहोश हो गया था। इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। हालांकि, वह इस घटना को अंजाम देने वालों का नाम नहीं बता पाया पा रहा है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।

पीड़ित किशोर की शक्तिनगर निवासी मां जिला पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसका बेटा पीड़ित किशोर चोरी के कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। इसलिए मां भी उससे नाता नहीं रखती और उसने बच्चे को अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर रखा है। चूंकि उसकी उम्र महज 15 साल है, इसलिए घर में रहने-खाने देती है। पीड़ित की मां और आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले मछली बाजार में मोबाइल चोरी हुआ था। चोरी के शक में उसके बेटे को पुलिस ले गई और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। 30 मार्च की शाम अचानक वह गायब हो गया। चूंकि उसकी गलत हरकतों की वजह से कोई उसे पंसद नहीं करता था, इसलिए किसी ने खोजबीन भी नहीं की।
1 अप्रैल की सुबह वह गंभीर हालत में मोहल्ले में पड़ा मिला। उसके बाएं पैर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ था। पूरी खाल उधड़ चुकी थी। दोनों हाथों में फफोले पडे़ थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी तरह के ज्वलनशील पदार्थ से उसे जलाया गया है। पुलिस को कुछ न पता चले, इसलिए पीड़ित की मां ने उसका निजी अस्पताल में इलाज कराना शुरु किया। यह खबर पूरे शहर में फैल गई। पीड़ित किशोर अपने घर के पास ही मंदिर पर दर्द से कराहता मिला। बताया किसने से कब और कहां जलाया, उसे पता नही है।हालांकि, उसने खुद लोगों को पहचानने की बात कही, जो उसे मोहल्ले से लेकर गए थे। इसके बाद उसकी ये हालत हुई। मिल एरिया पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें- बूढ़े किसान ने नोट में लगाया एक अनोखा पाउडर और सलाखों के पीछे चला गया लेखपाल
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications