पहले खंभे से बांधकर पीटा फिर सर मुड़वा कर उड़ेल दिया खौलता पानी, आखिर किस बात की दी सजा ?

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक पर दुकान से पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए दुकान मालिक ने उसकी खंभे से बांधकर पिटाई की। क्रूरता और बेहरहमी की इंतहा ये थी कि उस पर खौलता हुआ पानी डाला गया। बाद में उसका सिर मुड़वा कर उसे गांव में घुमााया गया। पुलिस की जानकारी में यह सबकुछ हुआ लेकिन उसने किसी भी प्रकार की कार्रवाई इन लोगों के खिलाफ नहीं की।

shahjahanpur shopkeeper beaten man and then poured hot water

मामला शहर का है। यहां एक युवक को तालीबानी अंदाज में खुलेआम सजा दी गई। होटल मालिक ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे एक बिजली के खंभे से बांधकरउसकी बेरहमी से पिटाई। इतना ही बेरहम दुकानदार ने भीषण गर्मी में उस पर चाय बनाने के लिए रखा खौलता पानी डाला। बाद में उसका सिर भी मुड़वाया गया। युवक पर एक चाय के होटल से पैसे चुराने का आरोप था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को छुड़ाया। मजे की बात ये रही कि युवक के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले के साथ पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

यह घटना चौक कोतवाली के जिला अस्पताल के सामने की है। अस्पताल के सामने चाये और खाने के होटल हैं। बीते रविवार की शाम करीब पांच बजे चाय के होटल पर एक सुखराम नाम का युवक चाय पीने के लिए आया। चाय वाले का आरोप है कि जब वह दुकान से बगल किसी काम से गया था तो उस युवक ने गल्ले से पैसे निकालने की कोशिश की। उसके अनुसार उसने पैसे निकालकर भागने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों से उसे पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद होटल मालिक ने उसे और लोगों की मदद से बिजली के खंभे से बांध दिया। बांधने के बाद उसे लाठियों से पीटा जाने लगा। इसके बाद चाय के लिए खौलाया गया पानी युवक पर डाला गया। इतने से जब होटल वाले का दिल नही भरा तो उसने नाई बुलवाकर उस सर मुड़वा दिया।

ये सब हो ही रहा था तभी वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों से उस बंधे हुए युवक से छुड़वा तो लिया लेकिन ऐसा करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पुलिस और लोगों ने साथ ही ये भी जानने की कोशिश नही की कि जिस युवक पर चोरी का आरोप लगा है क्या वह आरोप सही भी है।

बाद में ये मामला एसपी के पास गया तो उन्होंने जांच के बाद खुलेआम पीटने वालो के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी एस चिनप्पा ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। खुलेआम इस तरह से कोई सजा नही दे सकता है। अगर बिजली के खंबे से बांधकर खुलेआम पीटा गया है। तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+