सड़क हादसे में 2 नेपाली युवकों की दर्दनाक मौत, अपनी जगह से हिल तक नहीं पाए

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे कार और ट्रैक्टर ट्रॉली मे भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो नेपाली युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार की हालत देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। कार मे बैठे ड्राइवर और पास वाली सीट पर बैठने वाले युवक को एक इंच भी हिलने का मौका नहीं मिला और उसकी कार मे ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल मे किया जा रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 सुबह 4 बजे का मामला

सुबह 4 बजे का मामला

हादसा थाना रौजा के गुर्री चौकी के पास का है। आज सुबह करीब सात बजे कार से चार नेपाली युवक दिल्ली से अपने घर नेपाल जा रहे थे। तभी नैशनल हाईवे 24 पर गुर्री चौकी के पास नेपाली युवकों की कार एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे गाड़ी चला रहे शम्भू और पास वाली सीट पर बैठे रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बसंत और आशीष घायल हो गए।

2 कार में ही फंसे रह गए

2 कार में ही फंसे रह गए

घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद जब लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो लोगो के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि दोनों के शव बुरी तरह से कार मे फंसे हुए थे। हादसे के वक्त मालूम होता है कि दोनों को एक इंच भी हिलने का मौका नही मिल पाया होगा। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से शवों को कार से निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया।

नेपाली मूल के थे चारों युवक

नेपाली मूल के थे चारों युवक

घायल आशीष ने बताया कि सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। दिल्ली मे एक्शन जूते की फैक्ट्री मे काम करते हैं। वहां से आज सुबह सभी लोग अपने घर नेपाल जा रहे थे। सभी दो महीने के बाद अपने घर जा रहे थे। वह गाड़ी मे सो रहा था। जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ उस वक्त का उसे कुछ नहीं पता। डॉक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि चार नेपाली युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था उनका एक्सीडेंट हुआ था। जिनमे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- परिवार की सुरक्षा में दर-दर भटक रहा अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+