VIDEO: देखें, कैसे भूख से बेहाल पोलिंग एजेंट टूट पड़े खाने के पैकेटों पर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मतगणना के दौरान एक ऐसी लूट का नजारा सामने आया जिसे देखकर लोग हैरत मे पड़ गए। ये लूट का नजारा भूख से टूटे प्रत्याशियों के एजेंटों का था, जैसे ही एजेंटों को पता चला कि खाना आ गया तो मानों जैसे लूट ही मच गई। खाना लाने वाला शख्स भी इस भीड़ में फंस कर रह गया। फिलहाल जैसे तैसे शख्स कुछ खाने के डिब्बे और अपनी जान बचाते हुए मतगणना स्थल पर पहुंचा।

shahjahanpur polling agent looted food packets

दरअसल, ये लूट का नजारा भूख से हलकान उन एजेंटों का है जो इस वक्त डिग्री कालेज मे मतगणना स्थल पर ड्यूटी निभा रहे हैं। भूख और प्यास से परेशान एजेंटों को मतगणना स्थल से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे मे जब एक शख्स मतगणना स्थल का बैरियर पार करते देखा गया और उसके हाथ मे एक बोरी मे खाने के पैकेट देखे गए तो सभी एजेंट उस शख्स के पीछे दौड़ गए, लेकिन खाना लाने वाला शख्स अकेला पड़ गया और एजेंटों ने उसे घेर लिया और उसके पास खाने के कई डिब्बे भी दर्जनों एजेंटों ने लूट लिए। हालांकि जिस वक्त खाने के डिब्बे एजेंट छीन रहे थे उस वक्त वहां पर मौजूद लोग मजे ले रहे थे कि आखिर किस तरह से शख्स के पास से खाना छीना गया। फिलहाल खाने के डिब्बे छीनने की बाद कुछ खाने के पैकेट और अपनी जान बचाते हुए शख्स खाना अंदर ले गया। इस तरह खाने की लूट का नजारा कुछ कुछ देर के बाद यहां देखने को मिला और लोग खाने की लूट को देखकर मजे लेते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+