शाहजहांपुर: दो दिन बाद होना था शादी का तिलक,दोस्त ने मारी गोली, मौत

यूपी के शाहजहांपुर में एक दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का अपने दोस्तों से शराब पीने के बाद विवाद हो गया था जिसके बाद परिजनों ने युवक और उसके दोस्तो के बीच समझौता भी करा दिया था।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का अपने दोस्तों से शराब पीने के बाद विवाद हो गया था जिसके बाद परिजनों ने युवक और उसके दोस्तो के बीच समझौता भी करा दिया था। लेकिन दोस्तों ने विवाद को रंजिश मान लिया और युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दो दिन बाद मृतक का तिलक था और 28 फरवरी को मृतक युवक की शादी थी। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: डॉन मुन्ना बजरंगी का नजदीकी राजा पांडेय पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार, घायल होने से पकड़ा गया दुबारा

शाहजहांपुर: दो दिन बाद होना था शादी का तिलक,दोस्त ने मारी गोली, मौत

बता दें कि घटना तिलहर थाना क्षेत्र के सेंट मेरी स्कूल के पास की है जहां शुक्रवार की रात मोहल्ला गुरगवां के रहने वाले 22 वर्षीय अमरदीप की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की घटना शराब पीने के बाद हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक अमरदीप के पिता कुलदीप सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की शाम में उसके बेटे अमरदीप की दोस्त बलवीर, धर्मेन्द्र और शेखर से कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद दोस्तों ने उसके बेटे पर हमला भी किया था। लेकिन जब विवाद की सूचना उन्हे लगी तो दोस्तों को बुलाकर उनका समझौता करा दिया था। उसके बाद कोई ऐसी बात नहीं थी।

लेकिन, शुक्रवार की रात उसका बेटा अमरदीप अपने घर पर था। तभी उसके दोस्त बलवीर, धर्मेन्द्र और शेखर घर पर आए और अमरदीप को घूमने को कह कर ले गए। जिसके बाद दोस्तों ने अमरदीप की सिर में गोली मारकर हत्या दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची परिजनों ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के कई तहरीर के आधार पर आरोपी दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: दो दिन बाद होना था शादी का तिलक,दोस्त ने मारी गोली, मौत

मृतक के पिता की माने तो उसका बेटा अमरदीप अभी पढ़ रहा था। पढ़ाई के बाद वह प्राईवेट जाॅब भी करता था। अमरदीप की शादी थाना जलालाबाद क्षेत्र मे तय कर दी थी। दो दिन बाद उसका तिलक होना था और 28 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। उसके घर मे खुशी का माहौल था जो अब गम मे बदल गया है। घर मे तिलक और शादी की तैयारियां चल रही थी। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी है आरोपी दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये भी पढ़ें: धोखे से नाराज किसान से किया पत्नी का सिर धड़ से अलग, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+