धोखे से नाराज किसान से किया पत्नी का सिर धड़ से अलग, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने
पत्नी के धोखे से परेशान किसान ने उसकी हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया और कटे सिर को लेकर पूरे गांव में घूमता रहा।
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटकर खुद थाने पहुंचाया। घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, जहां 39 साल के नारायण सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पेशे से किसान नारायण सिंह ने अपनी 28 साल की पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया और उसका कटा हुआ सिर लेकर गांव भर में घूमता रहा।

नारायण के मुताबिक उसकी पत्नी बेवफा थी। उसे दो बार चेतावनी भी दे, लेकिन फिर भी वो अपनी आदतों से बाज नहीं आई। नारायण के मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी को सबक सिखाने की सोची और उसे खेत में ले गया। वहां नारायण की पत्नी जैसे की सरसो काटने के लिए बैठी उसने तेज धारदार हथियार से उसके गर्दन पर हमला किया और सिर धड़ से अलग कर दिया।
उसके पत्नी के कटे सिर को बालों से पकड़ा और पूरे गांव में चक्कर लगाना शुरू किया। पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर वो आखिरी में इंगोरिया पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने जब महिला का कटा सिर उसके हाथों में देखा तो दंग रह गई। पुलिस ने फौरन उसके हाथों से कटा हुआ सिर अपने कब्जे में लिया और नारायण को गिरफ्तार कर लिया। नारायण ने पूरी बात पुलिस को बता दी और घटनास्थल तक उन्हें पहुंचाया, जहां पुलिस ने महिला की सिर कटी लाश बरामद कर ली। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications