धड़ से अलग था सिर, लाश के ऊपर रखा था उसी का कटा हाथ, कुछ ऐसा था खौफनाक मौत का मंजर
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे हाईवे किनारे क्षत-विक्षत लाख मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश कई दिन पुरानी बताई जा रही है। आंशका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश को हाईवे के किनारे फेंक दिया गया। लाश को देखने से आशंका जताई जा रही है कि युवक का पहले तो गला काटा गया होगा फिर उसके बाद उसका एक हाथ काटकर अलग कर दिया गया। फिलहाल अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलालाबाद के भुंड़िया गांव का मामला
मामला थाना जलालाबाद के भुंड़िया गांव का है। यहां थाने से करीब चार किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे के किनारे लोगों ने आज एक लाश पड़ी देखी तो हड़कंप मच गया। घबराए ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो पता चला कि लाश किसी युवक की है। उसका गला कटा हुआ था और एक हाथ काटकर उसकी लाश पर पड़ा हुआ था।

पुलिस के भी उड़े होश
पुलिस के भी उड़े होश
ऐसा नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिशें की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शव की पहचान करने की भी कोशिश शुरू कर दी है।

क्या कहना है पुलिस का
थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है अज्ञात युवक की लाश मिली है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव देखने से लग रहा है कि होली वाले दिन उसने शराब पी होगी ओर उसकी वहीं पर मौत हो गई। उसके शव को कुत्तों ने पूरी तरह से नोच डाला है। शव देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या की होगी पर ऐसा नहीं है। शव के पास से कई शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से मिलने गए ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को नंगाकर के पीटा, VIDEO वायरल












Click it and Unblock the Notifications