गर्लफ्रेंड से मिलने गए ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को नंगाकर के पीटा, VIDEO वायरल
बरेली। हम भारत देश में रहते हैं और यहां पर नियम कानून और संविधान के मुताबिक शासन व्यवस्था का क्रियान्वयन होता है। लेकिन अक्सर ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमे कुछ वक्त के लिए देश तालिबान में परिवर्तित हुआ सा लगता है। ऐसा ही एक संगीन मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला। यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए ब्वॉयफ्रेंड को लड़की के घर वालों के कोप का भाजन बनना पड़ा। इतना ही नहीं, लड़के के साथ गए उसके दोस्तों को भी तालिबानी सजा से मुखातिब होना पड़ा। लड़की के घर वालों ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को नंगाकर जमकर पीटा। पिटाई के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।

बरेली के फरीदपुर का मामला
वीडियो में एक साथ खड़े तीन लड़के और उन लड़कों में से एक की पिटाई करते कुछ लोग , ये तालिबानी वीडियो है फरीदपुर की जहाँ एक आमिर नाम का एक लड़का अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। तभी कुछ लड़की के परिवार वालों में से कुछ लोगों ने उसे लड़की के साथ देख लिया और फिर उसकी और उसके साथ आए दोनों दोस्तों की बेरहमी से पिटाई की।

पिटाई का वीडियो हुआ सोशल पर वायरल
आमिर की पिटाई के वक्त पीटने वालो ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। युवक को नंगा करके डंडे से बेरहमी से पीटने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया गया। पीटने वालो ने आमिर और उसके दोनों दोस्तों को फरीदपुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने भी बिना कार्रवाई के लड़कों को थाने से ही छोड़ दिया।

एसपी ने लगाई इंस्पेक्टर को फटकार
मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर फरीदपुर को फटकार लगाते हुए दोनों पक्षों पर मुकदमा दायर कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए है। उनका कहना है की जिस युवक की पिटाई हुई है उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जिन लोगों ने उसे पीटा है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications