शराब पीकर घर के सामने खड़े होकर दे रहा था गाली, मना किया तो उतारा मौत के घाट

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में दो पक्षों मे जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान ईंट से कुचलकर एक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे पक्ष के महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि होली के दिन दोनों पक्षों मे शराब पीने के बाद गाली-गलौज और फिर विवाद हुआ था। इसी बात की रंजिश मानते हुए बीती रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

shahjahanpur man beaten to death after dispute

घटना सेहरामऊ दक्षिणी के चांदापुर बरकतपुर गांव की घटना है। यहां के रहने वाले सुखराम की ईटों से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले पड़ोस के रहने वाले है। मृतक सुखराम की पत्नी ने बताया कि होली के दिन पड़ोस का रहने वाला दबंग अर्जुन शराब पीकर मेरे घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब सुखराम ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों मे मारपीट हो गई थी लेकिन उस वक्त गांव के कुछ लोगो ने समझौता करा दिया था। लेकिन अर्जुन रंजिश मानने लगा। बीती रात अर्जुन अपने साथियों के साथ सुखराम के घर पर हमला कर दिया। और सुखराम को पीटने ईंटों से पीटने लगे। सुखराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पत्नी ने भी हमलावरो पर लाठियां चलाई। जिसमे दूसरे पक्ष के अर्जुन और भाभी नीलम के सिर मे चोटें आई। जिनको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- शिमला: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, दो की मौत एक घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+