जितिन प्रसाद बोले, माया कभी दागियों के खिलाफ बोलती हैं तो कभी फूल-माला पहनाती हैं

यूपी के शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से अपना नामांकन करवाया। वे तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से अपना नामांकन करवाया। जितिन प्रसाद तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नामांकन करवाने से पहले जितिन प्रसाद ने नामांकन करवाने से पहले अपने आवास पर एक जनसभा की। जिसमें भारी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच पर नगर विधानसभा प्रत्याशी तनवीर खान और तिलहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी कादिर खान का टिकट कटने के बाद आज वे भी जितिन प्रसाद के साथ मंच साझा करते नजर आए। वहीं, जितिन प्रसाद ने बीजेपी और बीएसपी पर जमकर हमला बोला। जितिन ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी दागियों के खिलाफ बोलती हैं तो कभी दागियों को फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत करती हैं। वहीं, पूर्व मंत्री ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर तंज कसा। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: राहुल-अखिलेश के बारे में क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद?

जनसभा में भारी तादाद में लोग हुए शामिल

जनसभा में भारी तादाद में लोग हुए शामिल

सपा-कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस को शाहजहांपुर में तिलहर विधानसभा के रूप में एक सीट दी गई है, जहां से कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने तिलहर विधानसभा सीट से अपना नामांकन करवाया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने नामांकन करवाने से पहले अपने आवास में बने एक बड़ें मैदान में जनसभा की, जिसमें भारी तादाद में लोगों ने जितिन के भाषणों को सुना। इस दौरान गठबंधन का असर भी देखने को मिला नगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तनवीर खान भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जितिन प्रसाद के आवास पर पहुंचे।

बीजेपी ने किया देश का बुरा हाल

बीजेपी ने किया देश का बुरा हाल

वहीं, तिलहर विधानसभा सीट से सपा से टिकट कटने के बाद कादिर खान ने भी मंच साझा किया। हालांकि कादिर खान ने सपा से टिकट कटने के बाद नाराजगी भी जताई थी और अपना निर्दलीय के रूप में नामांकन भी करवाया था। इस दौरान मंच से जितिन प्रसाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज देश को पीछे धकेल दिया है और देश की जनता, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।

मायावती पर अंसारी बंधुओं को लेकर किया हमला

मायावती पर अंसारी बंधुओं को लेकर किया हमला

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आड़े हाथो लेते हुए जितिन ने कहा कि वे एक तरफ गुंडागर्दी खत्म करने की बात करती हैं तो वहीं दूसरी ओर गुंडों को सम्मानित भी करती हैं। जितिन प्रसाद ने अंसारी बंधुओ को पार्टी मे शामिल करने वाले मामले पर कहा कि मायावती प्रदेश की जनता को संबोधित करती है कि प्रदेश मे उनकी सरकार आने पर प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म कर देंगी। अंसारी बंधुओ को मायावती ने अपनी पार्टी मे शामिल करने के बाद साफ कर दिया कि गुंडागर्दी खत्म करेंगी या गुंडागर्दी को बढ़ावा देंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी को घेरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी को घेरा

वहीं, जितिन ने बीजेपी की नोटबंदी को मुद्दा बनाते हुए कहा कि सरकार की नोटबंदी से जनता का कुछ ज्यादा ही बुरा हाल हो गया है। लोगों के पास घरों में खाने के लिए अनाज नही हैं, लेकिन बीजेपी वाले कहते हैं कि नोटबंदी से देश आगे बढ़ेगा। बता दें कि जितिन प्रसाद कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे चुके हैं। केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान भी जितिन प्रसाद शाहजहांपुर की 6 विधानसभाओं में से एक भी सीट नहीं जितवा पाए थे। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की सर्व संभाव पार्टी का लोकदल से हो सकता है गठबंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+