रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी ना मिलने से नाराज बाबू ने काट ली हाथ की नस
शाहजहाँपुर। शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक रिटायर्ड बाबू ने अपने हाथ की नस काट ली। हाथ की नस कटने से बाबू लहूलुहान हो गया। बाबू की हालत देखकर कार्यालय के लोग भी सकते में आ गए। रिटायर्ड बाबू पेंशन ना बनने और जीपीएफ का पैसा ना मिलने से नाराज था। फिलहाल घायल हालत में बाबू को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

ब्लेड से काटी बायें हाथ की नस
दरअसल सुशील त्रिवेदी नाम का रिटायर्ड बाबू अचानक अकाउन्ट सेक्शन में पहुंचा और जाते ही उसने ब्लेड से अपने बायें हाथ की नस काट ली। हाथ की नस कटते ही तेजी से खून बहने लगा। रिटायर्ड बाबू की हालत देखकर बीएसए दफ्तर में हड़कम्प मच गया। रिटायर्ड बाबू शराब के नशें में था जिसने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर गालियां दीं।

अस्पताल में भर्ती
सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायल बाबू को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बाबू पिछले कई दिनो से ऑफिस के चक्कर लगा रहा था। सुशील नाम का बाबू जनवरी में रिटायर हुआ था और उसकी पेंशन नहीं मिल रही थी ना ही उसका जीपीएफ का पैसा मिला था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी नस काट ली।

बीएसए ने बताया, उनके पास नहीं पहुंचे बाबू के कागज
बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि रिटायर्ड बाबू ने ऑफिस मे आकर नस काट ली है। उसका जीपीएफ और पेंशन का पैसा नहीं मिल पाया है लेकिन उसके जीपीएफ और पेंशन के कागज मेरे आफिस में नहीं आए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications