ददरौल विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रिजवान अली ने भरा पर्चा
कल से दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। शाहजहांपुर से अभी तक सिर्फ बीएसपी के दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन करवाया है। प्रदेश मे दूसरे चरण का मतदान शुरू हुए आज दूसरा दिन है।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। इसी के चलते शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी रिजवान उर्फ भोले मियां ने अपना नामांकन करवाया है। उनके साथ में प्रस्तावक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल मौर्या, वकील अहमद दराज, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह और जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश सिंह नामांकन करवाने कक्ष के अंदर गए। प्रत्याशी के साथ आए भारी तादाद में समर्थकों को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही सुरक्षा कारणों के चलते रोक दिया गया। प्रत्याशी रिजवान अली के मुताबिक वे बीएसपी की पिछली सरकार में जो काम अधुरे रहे गए थे, उन कामों को पूरा करने की बात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: नवाबगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने भरा पर्चा

बता दें कल से दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। शाहजहांपुर से अभी तक सिर्फ बीएसपी के दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन करवाया है। प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान शुरू हुए आज दूसरा दिन है। इसी के चलते आज शाहजहांपुर की 136 ददरौल विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोले मियां ने आज नामांकन करवाया। प्रत्याशी के साथ उनके क्षेत्र से भारी तादाद में समर्थक भी कलेक्ट्रेट परिसर तक आए। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उनको कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर लगे बैरियर के पास ही रोक दिया गया।
उसके बाद परिसर के अंदर प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोले मियां, प्रस्तावक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल मौर्या, वकील अहमद दराज, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह और जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश सिंह प्रत्याशी रिजवान अली के साथ नामांकन कक्ष नंबर 14 मे उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के सामने अपना पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी रिजवान अली की माने तो वह सर्व समाज की सुरक्षा का एजेंडा लेकर जनता के बीच जाएंगे।

वहीं, रिजवान का कहना है कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था बिलकुल चौपट हो चुकी है और जनता अब इससे निजात पाना चाहती है। इसलिए जनता अब मायावती को प्रदेश के पांचवी बार मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती हैं। बता दें बीएसपी प्रत्याशी रिजवान अली पिछले विधानसभा चुनाव में इसी विधानसभा से दूसरे नंबर पर आए थे। सपा से प्रत्याशी राम मेरी सिंह वर्मा ने बीएसपी प्रत्याशी रिजवान अली को करीब दस हजार वोटों से हराया था। लेकिन इतनी बड़ी हार के बावजूद, एक बार फिर बीएसपी से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव में उतरने को तैयार देश का सबसे पुराना उम्मीदवार, जानिए उनकी उम्र
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications