VIDEO: महापौर पर चढ़ा भगवा का बुखार, शपथ से पहले कोना-कोना करवा दिया केसरिया

शाहजहाँपुर। सत्ता बदली तो इस नगरपालिका का रंग भी बदल गया। यहां तक कि यहां की नगरपालिका सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल करने के बाद एक तरफ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका को भगवा रंग मे रंगा जा रहा है। इस प्रत्याशी ने नगरपालिका को भगवा रंग मे रंगने के बाद ही अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता समेत तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसडीएम जलालाबाद ने बीजेपी प्रत्याशी को शपथ दिलाई। यही हाल बरेली से बीजेपी के मेयर उमेश गौतम का है जिन्होंने शपथ समारोह से पहले नगर पालिका की बिल्डिंग को भगवा रंग से रंगवा दिया।

6 नगर पंचायतों में एक भाजपा के पाले में

6 नगर पंचायतों में एक भाजपा के पाले में

दरअसल शाहजहाँपुर मे चार नगरपालिका परिषद और 6 नगर पंचायते हैं। यहां चार नगरपालिकाओं मे बीजेपी को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिल सकी जबकि दो सीटें सपा और एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। लेकिन आज जब शपथ लेने का दिन आया तो बीजेपी से मात्र एक सीट जीतने के बाद नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मुनेंदर गुप्ता ने नगरपालिका का रंग ही बदल दिया। बीजेपी से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ने पूरी नगरपालिका भवन को भगवा रंग मे रंगना शुरू कर दिया। खास बात ये है कि इस प्रत्याशी ने तब तक शपथ नही ली जब तक नगरपालिका भवन भगवा रंग मे नही रंग गया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में 25 वार्डों के सभी सभासद समारोह मे शामिल हुए जिनको एसडीएम वैभव शर्मा ने शपथ दिलाई।

रंगवाने के बाद ही ली शपथ

रंगवाने के बाद ही ली शपथ

फोटों मे आप देख सकते है कि सत्ता बदलने के बाद किस तरह से भगवा रंग का नशा बीजेपी नेताओ पर चढ़ा हुआ है। नगरपालिका की पूरी इमारत को बीजेपी के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मुनेंदर गुप्ता ने भगवा रंग मे रंगवाना शुरू करवाया। शपथ समारोह के निर्धारित वक्त से दो घंटे लेट बीजेपी से नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शपथ ली। शपथ लेने का टाईम 1 बजे का रखा गया था, लेकिन इमारत को भगवा रंग रंगने मे देरी होने के कारण शपथ लेने में देरी की गई जब इमारत को भगवा मे रंग गया उसके बाद ही इस नेता ने शपथ ली।

बरेली पर भी चढ़ा भगवा का बुखार

बरेली पर भी चढ़ा भगवा का बुखार

वहीं एक और ऐसी ही तस्वीर बरेली के नगर निगम के कार्यलय से भी आई, जहां नगर निगम के मेन गेट और दीवारों को भगवा रंग से रंगा गया। दरअसल इस नगर निकाय चुनाव में बरेली की मेयर सीट पर BJP के उमेश गौतम ने जीत हासिल कर मेयर सीट पर कब्जा किया है और अभी उनका शपथ ग्रहण समारोह होना बाकी है। नए मेयर के स्वागत के लिए नगर निगम को रंगाई पुताई कर सजाया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य द्वार पर पुताई का काम करने वाले पेंटर भगवा रंग से रंगने में लगे हुए हैं। साथ हीा पूरी बिल्डिंग को नए रंग से रंग कर सजाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+