स्वादिष्ट होने के लालच में एक-दूसरे को देखकर खाते गए ये जहरीला फल, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
महोबा। यूपी के महोबा में एक मामला सामने आया है जहां चरखारी कसबे में जहरीला जेट्रोफा पौधे का फल खाने से चार बच्चों सहित सात लोग बीमार होकर अचेत हो गए। आनन-फानन में बच्चों के परिजनों ने इलाज के लिए सभी को पास के ही सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। लोगों की हालत गंभीर होने पर सभी को स्वास्थ्य केंद्र ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल सभी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। इनमें से एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है।

पूरा मामला महोबा के चरखारी कोतवाली के भैरवगंज मोहल्ले का है। यहां ईदगाह के पास जेट्रोफा के पौधे लगे हैं,बिल्डिंग मिस्त्री शमीम इन जहरीले पौधे के फल को तोड़कर खाने लगा। उसको देखकर अन्य दुकानों में काम कर रहे लोगों ने भी इस फल को खा लिया। फल खाते तीनों युवक और चार बच्चों को उल्टियां होने लगीं और देखते-देखते सभी अचेत हो गए। हालत गंभीर होने पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी की गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात इलाज कर रहे डॉक्टर विष्णु गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी से सात लोगों को रेफर किया गया है जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

इन लोंगो ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एक बच्चे की तबियत थोड़ी ज्यादा खराब है और डॉक्टरों की देखरेख में है। अगर हालत में सुधार नही होता है तो उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- साध्वी प्राची के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी, संगीत सोम का मामला पहुंचा स्पेशल कोर्ट में
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications